छत्तीसगढ़

बलौदा थाना क्षेत्र में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ और सट्टा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ग्राम नवगंवा में देर शाम छापेमारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 जनवरी 2026 को देर संध्या थाना बलौदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवगंवा में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की। मौके से जुआ खेलते हुए तीन जुआरियों को पकड़ा गया।

2500 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त

छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2500 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद की गई। पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. सुकांत विश्वास (34 वर्ष), निवासी खैजा चैंकी पंतोरा

  2. शशांक कहरा (33 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 17, चंदनियापारा, जांजगीर

  3. मोहनलाल मधुकर (43 वर्ष), निवासी बोकरेल, थाना बलौदा

Related Articles

Back to top button