छत्तीसगढ़

अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर–चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत अलग-अलग स्थानों से एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कुल 77 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 15,400 रुपये बताई जा रही है, बरामद की है। साथ ही शराब बनाने में उपयोग होने वाले बर्तन भी जब्त किए गए हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना शिवरीनारायण और पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button