छत्तीसगढ़
राहौद में अवैध वसूली और आगजनी का मामला, पार्षद समेत तीन गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के राहौद में आबादी जमीन के नाम पर अवैध वसूली और घर में आगजनी के मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने पार्षद नरसिंग गोड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एक महिला से 2 से 2.5 लाख रुपये की अवैध वसूली का दबाव बनाने और इनकार पर झोपड़ीनुमा मकान में तोड़फोड़ कर आग लगाने का आरोप है।
पीड़िता शीतला बाई के अनुसार उन्होंने वर्ष 2025 में आबादी जमीन खरीदी थी, जिस पर मकान बनाकर रह रही थीं। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने सब्बल से तोड़फोड़ कर घर में आग लगा दी, जिससे करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।






