छत्तीसगढ़

President Murmu NSS Award: डॉ. रत्ना नशीने की मेहनत को मिला फल, राष्ट्रपति भवन में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

President Murmu NSS Award रायपुर | 10 अक्टूबर 2025 | छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। नारायणपुर जिले के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र की अधिष्ठाता और NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्ना नशीने को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया गया है।

Double Murder: मौत के पीछे कौन? डबल मर्डर केस में जांच तेज

सामाजिक बदलाव की सशक्त वाहक बनीं डॉ. नशीने

डॉ. रत्ना नशीने का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और कर्मनिष्ठा का प्रतीक है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचलों में चल रहे सकारात्मक बदलावों की एक मिसाल भी है।
उन्होंने नारायणपुर और ओरछा जैसे सुदूर इलाकों में स्वच्छता अभियान, रक्तदान जागरूकता, जैविक खेती, सौर ऊर्जा के उपयोग और महिला सशक्तिकरण जैसे कई कार्यक्रमों का सफल संचालन किया।

Animal Husbandry Scheme: सरकार की पहल रंग लाई, पूर्व नक्सली बने उद्यमी और प्रेरणा का स्रोत

NSS की टीम को भी सराहना

डॉ. रत्ना नशीने के नेतृत्व में कार्य कर रही NSS स्वयंसेवकों की टीम को भी इस पुरस्कार में अहम योगदान के लिए सराहा गया है। उनकी मेहनत ने न केवल स्थानीय स्तर पर बदलाव लाया, बल्कि राष्ट्रीय मंच पर भी उन्हें पहचान दिलाई।

Related Articles

Back to top button