छत्तीसगढ़

बालोद में चलती बस में लगी भीषण आग, 3 जिलों से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, 60 यात्री जा रहे थे रायपुर

बालोद में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 पर टोल प्लाजा के पास चलती बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे बस में फैल गई। ड्राइवर की चतुराई से बस से आनन-फानन में सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया, जिससे बड़ी घटना टल गई। बताया जा रहा है कि अंबे ट्रेवल्स की बस है। पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के मरकाटोला का है।

ड्राइवर से मिली जानकारी के अनुसार बस का ब्रेक शू अचानक चिपक गया था, जिससे अत्यधिक घर्षण के कारण गाड़ी में आग लग गई। फिलहाल स्पष्ट जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है। वहीं मौके पर दमकल की टीम भी पहुंची हुई है।

नारायणपुर से रायपुर जा रही यात्री बस में आग लगी।
नारायणपुर से रायपुर जा रही यात्री बस में आग लगी।

नारायणपुर से रायपुर जा रही थी बस

बताया जा रहा है बस वनांचल क्षेत्र नारायणपुर से रायपुर की ओर जा रही थी, मरकाटोला टोल प्लाजा के पास हादसा हुआ। हादसे के दौरान बस में लगभग 60 यात्री सवार थे, लेकिन किसी तरह की हताहत की सूचना नहीं है। समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

आग बुझाने तीन जिले से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां।
आग बुझाने तीन जिले से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां।

सुरक्षा के लिहाज से आवागमन रहा बंद

बालोद जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अचानक बस में आग लगने की घटना जैसे ही मिली बालोद सहित धमतरी और कांकेर जिले से अग्निशमन यंत्र भी पहुंचे। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कुछ समय के लिए सुरक्षा की दृष्टिकोण से यातायात को बंद किया गया था, लेकिन आग बुझते ही आवागमन को शुरू कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button