छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा: मोबाइल चोरी के शातिर चोर गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद

जांजगीर चांपा: थाना अकलतरा पुलिस ने चंद घंटों में दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों संजू कश्यप (26, पचरी) और सुरेश यादव (22, भोजपुर चौक) के कब्जे से तीन चोरी किए गए मोबाइल बरामद किए गए।

घटना 25 सितंबर की रात पचरी स्थित महामाया दुर्गा पंडाल में हुई थी। प्रार्थी निखिल कंवर और उसके दोस्तों के सोते समय उनके मोबाइल चोरी हो गए थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों को पकड़ा और जांच में चोरी की पुष्टि हुई।

अभियोजन के तहत आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(A) और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button