छत्तीसगढ़

Navratri पर्व के बीच रायपुर से बड़ी खबर… आदर्श विद्यालय में कलावा काटने और तिलक मिटाने पर बवाल

रायपुर, 26 सितंबर। नवरात्रि पर्व के बीच राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। मोवा स्थित आदर्श विद्यालय में छात्रों के परिजनों और स्थानीय हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने बच्चों के हाथों से कलावा काटा, माथे से तिलक मिटाया और छात्राओं के हाथों से चूड़ियाँ उतरवाई।

परिजनों का कहना है कि बच्चों के हाथों में बंधा कलावा और माथे का तिलक धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। इसके बावजूद स्कूल प्रशासन ने इन्हें हटाने का प्रयास किया, जिससे परिजन नाराज हो गए। उनका कहना है कि यह घटना नवरात्रि जैसे पावन पर्व में धार्मिक भावनाओं की अनदेखी और मनमानी का उदाहरण है।

विरोध कर रहे लोगों ने प्रशासन से गंभीर जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, फिलहाल स्कूल प्रशासन की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी और रोष फैला दिया है। नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व के बीच उठा यह विवाद अब सामाजिक और राजनीतिक सरगर्मियों का विषय बन गया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button