छत्तीसगढ़

ज़मीन विवाद में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ़्तार – शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ज़मीन विवाद को लेकर हुई जानलेवा हमले की घटना में पुलिस ने आरोपी सूरज तिवारी (उम्र 42 वर्ष, निवासी तेंदुवा) को अरेठी सिमगा रायपुर से गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

 

आरोपी के खिलाफ धारा 109(1), 115(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

 

 

🔍 मामला क्या है?

 

दिनांक 16 जुलाई 2025 को प्रार्थी प्रतीक शुक्ला द्वारा शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया कि उसके मित्र हर्षवर्धन तिवारी ने 13.55 एकड़ जमीन राजेंद्र कुमार शर्मा से एक करोड़ साठ लाख रुपये में खरीदी थी। जमीन का इकरारनामा हो चुका था और 61 लाख रुपये चेक के माध्यम से भुगतान भी किया जा चुका था।

 

दिनांक 15 जुलाई 2025 को हर्षवर्धन तिवारी, प्रतीक शुक्ला और कुछ मजदूरों के साथ खेत जोतने के लिए गए थे, तभी आरोपी मौके पर आकर ट्रैक्टर को रोकने लगा। सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद स्थिति थोड़ी सामान्य हुई।

 

लेकिन शाम को जब हर्षवर्धन तिवारी खेत से लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने घात लगाकर तलवार व कुल्हाड़ी से हमला किया। हर्षवर्धन तिवारी ने बचाव करते हुए हाथ आगे किया, जिससे उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई।

 

 

 

👮‍♂️ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

 

इस गंभीर हमले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सउनि नरेंद्र शुक्ला, प्रआर विजय निराजा, आरक्षक टुकेश्वर डनसेना और बलराम यादव की टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर सटीक कार्रवाई करते हुए उसे अरेठी सिमगा रायपुर से गिरफ़्तार कर लिया।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके आधार पर उसे विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

 

 

👏 पुलिस टीम को बधाई

 

इस पूरे मामले में शिवरीनारायण पुलिस की तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना की जा रही है। ज़मीन विवाद जैसे मामलों में समय पर कार्रवाई कर पुलिस ने एक बड़ी घटना को और गंभीर होने से रोक दिया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button