छत्तीसगढ़

क्षत्रिय राठौर समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का होगा सम्मान, 14 सितम्बर को बिलासपुर में राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह

क्षत्रिय राठौर समाज द्वारा इस वर्ष राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 14 सितम्बर 2025 को बिलासपुर स्थित स्व. लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में किया जाएगा। इस अवसर पर वर्ष 2025 की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

 

आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देकर उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अग्रसर करना है। समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले 130 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

समाज के जिन विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे अभी भी अपनी जानकारी एवं अंकसूची आयोजकों को उपलब्ध कराकर प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए इंजी. नवनीत सिंह राठौर (9826478727), प्रशांत सिंह (9424263904), केशव सिंह राठौर (6266001010) एवं दुर्गेश सिंह राठौर (9827896488) से संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारियों और आयोजक मंडल द्वारा लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। समाज में इस आयोजन को लेकर गहरी उत्सुकता और उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Back to top button