जांजगीर : पत्नी की हत्या कर पति ने काटी अपनी नस, अस्पताल में चल रहा इलाज

जांजगीर-चांपा। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और इसके बाद खुद की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। मामला थाना जांजगीर क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, जगदीश देवांगन निवासी बलौदाबाजार-भाटापारा, जो शारदा मंगलम के पीछे रहता है, का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति ने भी चाकू से अपनी नस काट ली।
सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस ने उसे तोड़ा और अंदर घुसी तो पति-पत्नी दोनों बेहोशी की हालत में पड़े मिले। तत्काल दोनों को जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
वहीं, आरोपी पति का उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी तथ्यों की विवेचना की जा रही है।






