जांजगीर-चांपा : नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम चोरभट्टी में महिला कमांडो टीम का गठन
जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में 06 सितंबर 2025 को थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी में नशा मुक्ति कार्यक्रम एवं जनसंवाद का आयोजन किया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने लोगों को नशापान से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान 70 महिलाओं की महिला कमांडो टीम तथा ग्राम रक्षा समिति का गठन किया गया। महिलाओं को टोपी और सीटी भी वितरित की गई, ताकि वे गांव की सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।
एसपी पाण्डेय ने कहा कि पुलिस और जनता की साझेदारी से ही अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि गांव या आसपास के क्षेत्र में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध शराब बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।






