छत्तीसगढ़
अकलतरा में ओवरब्रिज के नीचे सड़क जाम, पार्षद समेत कई पर मामला दर्ज

अकलतरा (जांजगीर-चांपा)। 24 अगस्त 2025। अकलतरा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के नीचे मुख्य मार्ग पर पार्षद सुनीता सिंह, दारा मिश्रा एवं अन्य साथियों ने बिना किसी अनुमति या सूचना के बलौदा-अकलतरा मुख्य मार्ग को लगभग ढाई घंटे तक जाम रखा।
इससे आवागमन बाधित हुआ और कानून-व्यवस्था (L/O) की स्थिति निर्मित हो गई। घटना पर कार्रवाई करते हुए थाना अकलतरा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 191(2) एवं 126(2) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के आधार पर की जा रही है।






