जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने वाली महिला गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 24 अगस्त। जिले की कोटमीसोनार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचने वाली एक महिला के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान महिला आरोपी के कब्जे से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब और 10 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की है।
पुलिस ने शराब बनाने में उपयोग होने वाले बड़े-बड़े सिल्वर के बर्तन और लोहे का चूल्हा भी जब्त किया है। आरोपी महिला के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय और उनकी टीम ने दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।






