छत्तीसगढ़
एनकाउंटर में ढेर हुआ झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साव, पुलिस बल तैनात

रायपुर। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। अमन साव पर झारखंड और छत्तीसगढ़ में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे।
तेलीबांधा गोलीकांड से लेकर NTPC अधिकारी की हत्या तक थी संलिप्तता
अमन साव का नाम रायपुर के तेलीबांधा में कारोबारी पर गोली चलाने के मामले में सामने आया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर रायपुर की जेल में रखा गया था। इसी बीच, हाल ही में झारखंड के हजारीबाग में NTPC अधिकारी की हत्या में उसकी संलिप्तता उजागर हुई, जिसके चलते झारखंड पुलिस उसे रांची ले जा रही थी।
पलामू में पुलिस काफिले पर हमला, मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर
जब झारखंड पुलिस अमन साव को रायपुर से लेकर रांची जा रही थी, तभी पलामू के चैनपुर के पास अमन के गैंग के सदस्यों ने पुलिस काफिले पर बम से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें अमन साव मारा गया।






