छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा, 13 अगस्त 2025। चांपा पुलिस ने नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रेशम उर्फ गोलू यादव (25), निवासी धोबीपारा, थाना चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

घटना 11 अगस्त 2025 की है, जब आरोपी ने पीड़िता का रास्ता रोककर गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। बालिका के चिल्लाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना चांपा में धारा 74, 75(1)(i), 75(1)(ii), 75(1)(iv), 78, 351(2), 126(2) BNS तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकारने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक सिलमानी टोप्पो, एएसआई अरुण सिंह, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता तथा थाना चांपा पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button