छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: चाकू से हत्या करने वाले दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

जांजगीर-चांपा, 13 अगस्त 2025। थाना अकलतरा पुलिस और साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू से हमला कर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को घटना के कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में करण सोनी (20) निवासी झलमला, थाना मुलमुला और शिव कुमार बघेल (27) निवासी बाना, थाना अकलतरा शामिल हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

घटना का विवरण
12 अगस्त 2025 को मृतक आकाश कुर्रे, आरोपी करण सोनी और शिव कुमार बघेल ने तरौद भट्ठी से शराब खरीदी और कुछ दूरी पर बैठकर पीने लगे। इस दौरान आपसी विवाद और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। झगड़े में शिव बघेल और करण सोनी ने मिलकर आकाश को पकड़ लिया और करण ने चाकू से उसके पेट में वार कर दिया। गंभीर हालत में आकाश को बिलासपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में थाना अकलतरा व साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी), उप निरीक्षक पारस पटेल (थाना प्रभारी मुलमुला), सउनि विवेक सिंह, प्रआर विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, माखन साहू, शहबाज खान, प्रदीप दुबे, श्रीकांत सिंह, रोहित कहरा, उप निरीक्षक बी.एल. कोसरिया और आरक्षक भूषण राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button