छत्तीसगढ़

सिवनी-बोड़सरा के खेत में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 25 जुलाई। नैला चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिवनी-बोड़सरा के इंदिरा आवास मोहल्ला स्थित खेत की ओर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और सीएसपी कविता ठाकुर खुद मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी आपस में शराब पी रहे थे, इसी दौरान आपसी विवाद में मारपीट हुई, जो हत्या में तब्दील हो गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। मामले में मर्ग क्रमांक 92/2025 धारा 194 BNSS के तहत जांच की जा रही थी, जो अब हत्या के प्रकरण में बदल दी गई है

Related Articles

Back to top button