छत्तीसगढ़
अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट के 4 फरार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 21 जुलाई 2025। मंदिर चौक बम्हनीन में डीजे विवाद पर मारपीट करने वाले चार फरार आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी सोनू कुर्रे, सोमू भारती, सेम भारती और अभिषेक कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटना 14 मार्च को उस वक्त हुई जब डीजे पर नाच के दौरान कपड़ा फाड़ने की बात पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौच कर मारपीट की थी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा समेत टीम का सराहनीय योगदान रहा।






