छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा, 8 जुलाई 2025।जिले में शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान धनीराम अजगल्ले (36 वर्ष), निवासी खुरघटी थाना डभरा जिला शक्ति के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी धनीराम ने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ जबरन अनाचार किया। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत थाना जांजगीर में दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने 7 जुलाई 2025 को अपराध क्रमांक 615/25 धारा 62(2)(e), 89 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर से पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर सोमवार देर शाम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button