छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में गुंडागर्दी करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, आदतन बदमाशों का निकाला जुलूस
जांजगीर-चांपा। जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने और असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण बनाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के दो आदतन बदमाशों को सार्वजनिक रूप से जुलूस निकालकर सबक सिखाया गया। इन बदमाशों पर लगातार गुंडागर्दी और मारपीट की घटनाओं में लिप्त रहने के आरोप हैं।
पुलिस के अनुसार, घटना 1 जुलाई 2025 की है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहर्सी शराब दुकान के पास चखना दुकान में बैठे एक व्यक्ति से दोनों बदमाशों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इंकार करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर प्रकरण क्रमांक 255/25 धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) bNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।






