छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बिजली खंभे को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार — बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 20 जून 2025। बलौदा थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर वाहन चालक द्वारा तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए 33 के.व्ही. बिजली के खंभे को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 03 जून 2025 की है, जब ठडगाबहरा-बलौदा मेन रोड स्थित भवानी पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर वाहन (क्रमांक CG10-BJ-6621) के चालक ने नियंत्रण खोते हुए बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बलौदा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर अपराध क्रमांक 230/25 के तहत धारा 281 BNS एवं 139 विद्युत अधिनियम के अंतर्गत अपराध कायम कर जांच शुरू की।

Related Articles

Back to top button