छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस लाइन में शुरू हुआ 15 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स, जवानों को बनाया जा रहा शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम

जांजगीर-चांपा, 20 जून। पुलिस जवानों की शारीरिक एवं मानसिक दक्षता को बढ़ाने, आधुनिक कानूनों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन जांजगीर-चांपा में 15 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 10 जून 2025 से शुरू हुआ है और इसका संचालन रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी के नेतृत्व में किया जा रहा है।

यह कोर्स पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना/चौकियों से चयनित 30 आरक्षकों के प्रथम बैच को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में यह प्रयास पुलिस कर्मियों को वर्तमान सामाजिक, तकनीकी एवं कानूनी चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

रिफ्रेशर कोर्स की प्रमुख विशेषताएं:

🔹 शारीरिक और मानसिक फिटनेस:
प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक योगाभ्यास, शारीरिक व्यायाम और कराटे मास्टर द्वारा कराटे क्लास आयोजित की जा रही है।

🔹 तकनीकी और कानूनी प्रशिक्षण:
पुलिस जवानों को नवीन कानूनों, सायबर अपराध, ई-साक्ष्य, ई-समन, CCTNS, VVIP/VIP ड्यूटी, HHMD/DFMD से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button