छत्तीसगढ़

तेज बारिश, सड़क पर ड्रामा और शराबी बाबा! वाड्रफनगर में दिखा फिल्मी सीन, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

अंडरवियर बस पहने बुजुर्ग ने सड़क में किया हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियोबलरामपुर। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच वाड्रफनगर के करमडीहा गांव में उस वक्त अजीबोगरीब माहौल बन गया, जब एक बुजुर्ग झाड़-फूंक करने वाला शराब के नशे में अर्द्धनग्न हालत में बीच सड़क पर ‘नौटंकी’ करने लगा।

तेज बारिश हो रही थी और सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही कम थी, लेकिन झाड़-फूंक वाला छोटेलाल कन्नौजिया नशे में ऐसा मदमस्त हुआ कि कभी कार के सामने लेट जाता, तो कभी बाइक के सामने आकर नाटक करने लगता। राह चलते लोग पहले हैरान हुए, फिर परेशान। मामला जब हद से बढ़ा, तो पास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन छोटेलाल बाबा को काबू करना आसान नहीं था। पुलिस को भी उससे निपटने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार काफी समझाइश और मेहनत के बाद पुलिस ने उसे काबू में कर परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button