छत्तीसगढ़

सांड ने महिला को पटककर मार-डाला, LIVE-VIDEO

महिला जल्द से जल्द निकलने की कोशिश कर रही थी, तभी चपेट में आ गई।गरियाबंद जिले में सांड के हमले से एक महिला की मौत हो गई। मैनपुर ब्लॉक के ग्राम सारनाबहाल में रविवार (15 जून) को बीच रास्ते में 2 सांड लड़ रहे थे। तभी महिला वहीं से गुजर रही थी। उसी वक्त एक सांड महिला की तरफ दौड़ गया और उसे पटककर मार डाला। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

जिसमें देखा जा सकता है कि हमले के बाद पीलाबुड़ू (35) सड़क पर फेंका गई। पेट और सीने में गहरी चोट आने के कारण मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है, घटना महिला के घर के पास की ही है, वह सामान लेने दुकान गई थी और लौट रही थी। सड़क पर मवेशियों को लड़ते देखा तो तेजी से भागने की कोशिश की तभी एक सांड ने हमला कर दिया। वहां और भी लोग बच्चे मौजूद थे, वे स्थिति को देखते हुए सेफ जगह चले गए।

Related Articles

Back to top button