जांजगीर-चांपा पुलिस का विशेष अभियान: 34 फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, 166 गुंडा-बदमाशों पर कड़ी निगरानी

जांजगीर-चांपा। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने हेतु जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले भर से कुल 34 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। साथ ही 166 निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की गतिविधियों की सघन जांच कर उन्हें चेतावनी भी दी गई।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चलाया गया। अभियान के दौरान निगरानी बदमाशों के कार्य, व्यवसाय, जीविकोपार्जन के साधन और आपराधिक गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई।
जिले से गिरफ्तार किए गए फरार वारंटियों का विवरण:
थाना जांजगीर: 2 गिरफ्तारी वारंट, 2 स्थायी वारंट
चौकी नैला: 2 गिरफ्तारी वारंट
थाना अकलतरा: 2 गिरफ्तारी वारंट
थाना नवागढ़: 1 गिरफ्तारी वारंट, 1 स्थायी वारंट
थाना पामगढ़: 4 स्थायी वारंट, 1 गिरफ्तारी वारंट
थाना शिवरीनारायण: 3 स्थायी वारंट
थाना बिर्रा: 1 गिरफ्तारी वारंट, 5 स्थायी वारंट
थाना बम्हनीडीह: 1 स्थायी वारंट
थाना मुलमुला: 5 गिरफ्तारी वारंट, 2 स्थायी वारंट
थाना अजाक: 2 गिरफ्तारी वारंट
निगरानी में रखे गए कुल बदमाश:
निगरानी बदमाश: 73
गुंडा बदमाश: 93
कुल: 166 बदमाशों की थाना/चौकी स्तर पर सूचीबद्ध कर सघन निगरानी की जा रही है।
इस दौरान थाना प्रभारियों द्वारा बदमाशों को बुलाकर पूछताछ की गई और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि लगातार अपराधों में शामिल और क्षेत्र में गुंडागर्दी करने वालों को निगरानी सूची में जोड़ा जा रहा है।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने यह संदेश दिया है कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे। जनता से भी अपील की गई है कि वे कानून व्यवस्था में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।






