छत्तीसगढ़: मकान निर्माण में प्रयुक्त छड़ चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, खरीददार भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जांजगीर-चांपा। मकान निर्माण में प्रयुक्त लोहे की छड़ चोरी कर बेचने वाले तीन चोरों सहित एक खरीददार को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
थाना अकलतरा अंतर्गत रहने वाले प्रार्थी कमल जोगी, निवासी कोटमीसोनार, द्वारा अपने मकान निर्माण के लिए करीब तीन क्विंटल छड़ खरीदी गई थी। इनमें से कुछ छड़ का उपयोग निर्माण कार्य में किया गया था, जबकि शेष छड़ बाड़ी में रखे हुए थे। दिनांक 6 जून की रात अज्ञात चोरों ने इन छड़ों को चोरी कर लिया। मामले में अकलतरा थाने में अपराध क्रमांक 237/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी श्री प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में थाना अकलतरा में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोटमीसोनार निवासी संतोष जोगी (32), महेश ठाकुर (40), और सुनील सांडे (27) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने शराब पीने के लिए पैसे जुटाने की मंशा से छड़ चोरी कर 1500 रुपए में बेच दी थी।





