छत्तीसगढ़

तीन चोरी के मामलों में संलिप्त आरक्षक सेवा से पदच्युत, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

चोरी जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षक शशिकांत कश्यप को सेवा से पदच्युत कर दिया है। उक्त आरक्षक को चोरी के मामले में विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 23 मई 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शशिकांत कश्यप पुलिस बल में कार्यरत रहते हुए एक संगठित गिरोह की तरह चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। उसके विरुद्ध तीन अलग-अलग चोरी के मामलों में संलिप्तता के प्रमाण मिलने पर विभागीय स्तर पर कड़ा रुख अपनाया गया।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक आरक्षक द्वारा इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल होना विभागीय आचरण और नियमों के पूर्णतः विपरीत है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उक्त गंभीर अनुशासनहीनता और आपराधिक प्रवृत्ति के चलते शशिकांत कश्यप को दिनांक 05 जून 2025 को तत्काल प्रभाव से सेवा से पदच्युत कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button