छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
शादी का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा, 4 जून 2025। थाना अकलतरा क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी अनुज बंजारे (28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, ग्राम भैसतरा, थाना बलौदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 214/2025 के तहत धारा 69 BNS में मामला दर्ज कर जांच की गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और SDOP प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिकांत पाण्डेय, प्र.आर. शरीफुद्दीन और आरक्षक अजय भानू की अहम भूमिका रही। पुलिस ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि महिला अपराधों पर सख्त रुख अपनाया जाएगा






