छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी सिम कार्ड जारी करने वाले आरोपी को साइबर टीम और नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 5 जून 2025। जिले की साइबर सेल और थाना नवागढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी तरीके से मोबाइल सिम कार्ड जारी कर उन्हें बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 420 भादवि एवं आईटी एक्ट की धारा 66(सी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अकेश उर्फ आकेश कुमार पिता पुनू राम, निवासी ग्राम बरगांव, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

क्या है मामला?

जांच में सामने आया कि आरोपी आकेश कुमार ने अपने व्यक्तिगत दस्तावेजों का दुरुपयोग कर अन्य व्यक्तियों के नाम पर फर्जी तरीके से 24 मोबाइल सिम कार्ड सक्रिय किए। इन सिम कार्ड्स का उपयोग लाभ कमाने के उद्देश्य से किया गया था। इस धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर नवागढ़ थाने में अपराध क्रमांक 253/25 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

Related Articles

Back to top button