छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा पुलिस ने खोजे 115 गुम मोबाइल, 15 लाख की संपत्ति लौटाई

जांजगीर-चांपा, 05 जून 2025। जांजगीर-चांपा पुलिस की साइबर सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अलग-अलग जिलों से 115 गुम मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) ने इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंपा।
गुम मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। इन मोबाइलों की गुमशुदगी की शिकायतें विभिन्न थानों और चौकियों में की गई थीं, जिनकी खोजबीन साइबर सेल जांजगीर-चांपा द्वारा तकनीकी विश्लेषण के जरिए की गई।
गुम मोबाइलों की बरामदगी में भारत सरकार के CEIR पोर्टल की अहम भूमिका रही। इस पोर्टल में मोबाइल गुम होने की जानकारी दर्ज कराकर लोग अपने फोन को ट्रेस करवा सकते हैं।






