छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा पुलिस की डिजिटल पहल: अब थाना-चौकियों में संचालित होगी 13वीं ‘डिजिटल तख्ती’
जांजगीर-चांपा, 3 जून 2025। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में तकनीकी पहल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब जिले के सभी थाना और चौकियों में पारंपरिक 12 तख्तियों के अलावा 13वीं ‘डिजिटल तख्ती’ भी संधारित की जाएगी।
इस नई डिजिटल तख्ती के माध्यम से थाना स्तर पर चल रहे महत्वपूर्ण पोर्टलों और एप्लीकेशनों की दैनिक निगरानी और संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे आधुनिक तकनीकी प्लेटफॉर्म्स पर नियमित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।






