छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा अभियान: 80 फरार वारंटी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए गए एक विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में चलाए गए इस 48 घंटे के सघन धरपकड़ अभियान में कुल 80 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 36 स्थायी वारंटी और 44 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

गंभीर अपराधों में वांछित थे गिरफ्तार वारंटी

गिरफ्तार किए गए वारंटी हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, बलवा और मारपीट जैसे संगीन अपराधों में वांछित थे। पुलिस के अनुसार, इस अभियान में कई ऐसे अपराधी भी पकड़े गए हैं जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।

उल्लेखनीय गिरफ्तारियां:

  • 20 वर्षों से फरार वारंटी: थाना जांजगीर क्षेत्र से दो स्थायी वारंटी, जो हत्या की नीयत से प्राणघातक हमला कर वर्षों से फरार थे, उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस टीम ने बड़ी सफलता अर्जित की है।
  • लूट का आरोपी गिरफ्तार: थाना चांपा क्षेत्र का एक लूट का आरोपी वारंटी, जो लूट की घटना को अंजाम देकर 2 वर्षों से फरार था, उसे भी चांपा पुलिस टीम ने पकड़ने में सफलता पाई है।

अभियान का कुशल नेतृत्व

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में चले इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप ने कुशल नेतृत्व प्रदान किया। डीएसपी श्री जितेंद्र खुंटे, डीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर और एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार के पर्यवेक्षण में थाना/चौकियों में फरार स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं।

थानावार गिरफ्तारियों का विवरण:

  • थाना जांजगीर: 13 गिरफ्तारी वारंट, 04 स्थायी वारंट
  • चौकी नैला: 04 गिरफ्तारी वारंट, 03 स्थायी वारंट
  • थाना अकलतरा: 13 गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थायी वारंट
  • थाना चांपा: 16 गिरफ्तारी वारंट, 05 स्थायी वारंट
  • थाना नवागढ़: 01 गिरफ्तारी वारंट
  • थाना बलौदा: 01 गिरफ्तारी वारंट
  • थाना पामगढ़: 02 गिरफ्तारी वारंट, 05 स्थायी वारंट
  • थाना शिवरीनारायण: 02 स्थायी वारंट
  • थाना बिर्रा: 01 गिरफ्तारी वारंट
  • थाना बम्हनीडीह: 02 गिरफ्तारी वारंट, 02 स्थायी वारंट
  • थाना सारागांव: 05 गिरफ्तारी वारंट

सभी गिरफ्तार स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों को विधिवत वारंट तामील कर संबंधित माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

Back to top button