छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: नव पदस्थ एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने रक्षित केंद्र में किया जनरल परेड का निरीक्षण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया पुरस्कृत

जांजगीर-चांपा, 23 मई 2025। जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने आज रक्षित केंद्र जांजगीर में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया। एसपी ने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट टर्नआउट का प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी पाण्डेय ने पुलिस बल को कानून व्यवस्था ड्यूटी के समय डंडा अनिवार्य रूप से साथ रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पुलिस बल को अनुशासित रहने, आम जनता के बीच विश्वास बढ़ाने वाली पुलिसिंग करने और निष्पक्ष व पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।






