छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर आरक्षक निलंबित, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 23 मई 2025। जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही बरतने वाले एक आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन और सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

 क्या है मामला?

आरक्षक नंद कुमार राठौर, जो कि 11वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, पुटपुरा, जांजगीर में पदस्थ है, को पुलिस अधीक्षक बंगले में रात्रि सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर तैनात किया गया था।
दिनांक 22 मई 2025 की रात ड्यूटी के दौरान वह अपनी रायफल को असुरक्षित स्थान पर रखकर सोते हुए पाया गया।

यह घटना गंभीर सुरक्षा चूक की श्रेणी में आती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस अनुशासनहीनता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आरक्षक नंद कुमार राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Related Articles

Back to top button