छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

कोसमंदा में नशामुक्ति अभियान को मिला नया आयाम, SP विजय कुमार पांडेय ने किया महिला कमांडो टीम का गठन

जांजगीर-चाम्पा, 22 मई 2025: थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा में आज एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशाखोरी के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें समाजहित में सक्रिय बनाना था।

इस अवसर पर महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘महिला कमांडो टीम’ का गठन किया गया। महिला कमांडो को विशेष पहचान स्वरूप टोपी और सीटी वितरित की गई और उनकी सूची बनाकर थाना चांपा में दर्ज की गई है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से कहा कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और आवश्यक हो तो शराब विक्रेताओं को मौके पर रोके रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस त्वरित और कड़ी कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button