छत्तीसगढ़

बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत

रायपुर.छत्तीसगढ़ में बुधवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। बलरामपुर में पिता-पुत्र समेत 3 की जान गई और MCB जिले में एक ग्रामीण ने दम तोड़ा। वहीं कुछ मवेशियों की भी मौत हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक तेज बारिश, तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बदलते मौसम के कारण प्रदेश के औसत तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट संभव है। राज्यभर में मौसम अस्थिर बना रहेगा, लेकिन इसका असर विशेष रूप से प्रदेश के उत्तर और दक्षिणी हिस्सों में अधिक देखने को मिल सकता है।

वहीं बुधवार को दुर्ग का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक हुई, लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई।

Related Articles

Back to top button