छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी! 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों का एक बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. ऑपरेशन से जुड़ी इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है. और इस मुठभेड़ में अबतक 20 नक्सली मारे जा चुके हैं. वहीं यह भी खबर सामने आ रही है कि नक्सलियों के बड़े कमांडरों को भी जवानों ने चारों तरफ घेर लिया है

बता दें कि छ्त्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया गया था. ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट 21 दिनों तक चला, जिसमें 31 नक्सलियों को ढेर कर जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की. कर्रेगुट्टा को नक्सल मुक्त बनाने के लिए 21 अप्रैल से 11 मई तक नक्सल विरोध अभियान चलाया गया. इस दौरान जवानों ने 214 माओवादी ठिकानों और बंकरों को नष्ट किया. 450 IED रिकवर किए गए. चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नक्सलियों के खिलाफ महा अभियान में कोबरा, डीआरजी के 18 जवान घायल हुए.

Related Articles

Back to top button