छत्तीसगढ़

लगातार 7वें दिन सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार 7वें दिन भी जारी है. नक्सलियों के खिलाफ यह सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभियान में जवानों को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। अब जवानों ने अभियान की गति बढ़ा दी ही। इस ऑपरेशन के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जवान नक्सलियों के लगाए गए बियर बम को बरामद करते हुए नजर आ रहे हैं।यह ऑपरेशन उसूर के घने जंगलों, खासकर कर्रेगुट्टा और दुर्गम राज गुट्टा क्षेत्रों में चल रहा है। इस अभियान में सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और ग्रेहाउंड फोर्स के हजारों जवानों की तैनाती की गई है। ऑपरेशन की निगरानी के लिए ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में चल रहे इस अभियान की पूरी जानकारी सुरक्षाबलों तक पहुंचाई जा रही है। ऑपरेशन में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने नक्सलियों के लगाई बियर बम बरमाद करने के बाद नष्ट कर दिया। वीडियो में जवान बड़ी सावधानी से जमीन के अंदर से खोदकर निकालते हुए नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button