छत्तीसगढ़

प्रेमी जोड़े ने जंगल में लगाई फांसी, युवती की नहीं हो पाई पहचान

सूरजपुर। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लटोरी चौकी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घाघी कोन्हा के जंगल में एक प्रेमी जोड़े की लाश एक ही चुन्नी से बने फंदे से लटकती हुई मिली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

युवक की पहचान बृजनगर निवासी छोटू सिंह (20 वर्ष) के रूप में हुई है। छोटू सिंह 26 अप्रैल को अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा था। उसके शव की पहचान गांव वालों ने की है। वहीं, युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। न तो गांव में कोई उसे जानता है और न ही आसपास के इलाकों से कोई जानकारी मिल पाई है।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस प्रेम-प्रसंग समेत अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button