पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस ने निकाला पोस्टर मार्च, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर। पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के खिलाफ बिलासपुर के चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस ने शनिवार को पोस्टर मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया और हमले में शहीद हुए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पोस्टर मार्च कोन्हेर गार्डन से प्रारंभ होकर कंपनी गार्डन स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुआ। मार्च के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा, “पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश स्तब्ध है। हम इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं।”
ओएसडी डॉ. शरद कौशिक ने कहा, “देश का हर नागरिक मृतकों के परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।”
इस मार्च में चौकसे ग्रुप के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य भी शामिल हुए। इंजीनियरिंग कॉलेज से डॉ. नितिन जैन, स्कूल ऑफ फार्मेसी से डॉ. धीरज अहिरवार, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज से मंतोष सिन्हा, कॉलेज ऑफ फार्मेसी से डॉ. श्रुति राठौर और स्वीटी लॉझियाना सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।






