छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: मां बम्लेश्वरी मंदिर जा रहे भाजपा नेता ट्रॉली गिरने से घायल, भरत वर्मा की हालत गंभीर

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के पहाड़ी मार्ग पर चलने वाली रोपवे ट्रॉली अचानक रोप से टूटकर नीचे गिर गई, जिसमें सवार भाजपा के कई वरिष्ठ नेता घायल हो गए।

हादसे के वक्त ट्रॉली में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा और भाजपा नेता दया सिंह सवार थे। इस दुर्घटना में सभी नेताओं को चोटें आई हैं, जबकि भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए रोपवे के जरिए पहाड़ी की ओर जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में ट्रॉली गिरने का हादसा हुआ। हादसे में रामसेवक पैकरा को मामूली चोटें आई हैं, वहीं भरत वर्मा की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button