छत्तीसगढ़

मां-बेटी मर्डर केस…युवती से पड़ोसी का था लव अफेयर:बार-बार रुपए मांगने से था परेशान

रायगढ़ जिले के पुसौर में मंगलवार को डबल मर्डर की वारदात हुई। मृतकों की पहचान गायत्री मंदिर के पास रहने वाली उर्मिला संवरा (50 साल) और उसकी बेटी पूर्णिमा संवरा (24 साल) के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने पड़ोस में ही रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि, आरोपी शुभम सेठ ने बताया कि, कुछ दिनों से दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था जिससे शुभम ने उसकी हत्या की योजना बनाई। हालांकि सूत्रों के मुताबिक ये भी कहा जा रहा है कि, पड़ोस में रहने वाले शुभम का पूर्णिमा से प्रेम प्रसंग था।

बताया जा रहा है कि, कुछ दिनों पहले दोनों अलग हो गए थे। लड़की की शादी भी तय हो चुकी थी, लेकिन पूर्णिमा आए दिन शुभम से रुपए की मांग करती थी। बार-बार रुपए मांगने से परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

रायगढ़ जिले के पुसौर में मां-बेटी की लाश घर के पास मिली थी।
रायगढ़ जिले के पुसौर में मां-बेटी की लाश घर के पास मिली थी।

देर रात छत के रास्ते से घर में घुसा

शुभम ने पहले पूर्णिमा की हत्या की साजिश रची। सोमवार की देर रात छत के रास्ते से वह घर में घुसा। लकड़ी से पहले युवती के सिर पर मारा, लेकिन उसी दौरान उसकी मां उर्मिला जाग गई तो शुभम ने उस पर भी हमला कर दिया। बाद में बैट से भी उनके सिर पर कई वार किए।

दोनों की लाश छत से फेंककर भाग गया था आरोपी।

Related Articles

Back to top button