छत्तीसगढ़

बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्रवाई कर रही पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलौदा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और 88 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। सूचना मिलने पर बलौदा पुलिस ने त्वरित रेड कार्यवाही कर आरोपियों को धर दबोचा।

आरोपियों के नाम और बरामदगी

  • सुरेन्द्र कुमार बंजारे, उम्र 37 वर्ष, निवासी लेवाई, थाना बलौदा – कब्जे से 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद

  • ललिता रात्रे, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम डोंगरी, थाना बलौदा – कब्जे से 88 पाव देशी प्लेन शराब बरामद

Related Articles

Back to top button