छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, IT और POCSO एक्ट के तहत भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवरीनारायण पुलिस ने फेसबुक और सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी की पहचान राहुल मनहर (उम्र 21 वर्ष), निवासी कामता, थाना शिवरीनारायण के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए आईटी एक्ट 2000 की धारा 67(बी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 14(2) के तहत कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

Related Articles

Back to top button