छत्तीसगढ़

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 134 प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले की चांपा पुलिस ने नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 134 नग प्रतिबंधित कफ सिरप One Rex के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1.65 लाख रुपये आंकी गई है।

क्या है पूरा मामला?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में चांपा थाना प्रभारी ने विशेष टीम का गठन किया।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिवनी में एक युवक प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। एक युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पकड़कर पूछताछ में अपना नाम नीतेश देवांगन (22 वर्ष) निवासी ग्राम सिवनी बताया। उसके कब्जे से 60 नग कफ सिरप बरामद हुआ।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

नीतेश ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी मेवालाल राठौर (26 वर्ष) के साथ मिलकर प्रतिबंधित सिरप बेचता है। पुलिस ने मेवालाल के घर पर छापा मारा, जहां से 60 नग कफ सिरप बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button