नाबालिग के अपहरण मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जेल में

बलौदा। बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राहुल श्रीवास को पहले ही 25 जनवरी 2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था, जबकि उसके दो सहयोगियों देवानंद श्रीवास और विवेक श्रीवास उर्फ विशाल को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
कैसे हुआ था अपहरण?
मामला 17 जनवरी 2025 का है, जब बलौदा थाना में एक नाबालिग बालिका के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। परिजनों ने शिकायत में बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। इस सूचना पर थाना बलौदा पुलिस ने अपराध क्रमांक 18/25 के तहत धारा 137(2) भा.न्या.सं. में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
रेलवे स्टेशन से बरामद हुई नाबालिग
जांच के दौरान पुलिस को खरसिया (रायगढ़) रेलवे स्टेशन से अपहृत बालिका को 25 जनवरी 2025 को बरामद करने में सफलता मिली। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी राहुल श्रीवास (निवासी बलौदा) को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।






