छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले की चांपा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के आरोप में देवेश कुमार खरे (निवासी ग्राम हीर्री, पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

आरोपी देवेश कुमार खरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता से दोस्ती की और उसका मोबाइल नंबर लेकर लगातार संपर्क में रहा। बातचीत के दौरान उसने पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर जबरन दैहिक शोषण किया।

पीड़िता के बार-बार मना करने के बावजूद आरोपी उसे शादी का वादा करके लगातार तीन महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी की बात दोहराई, तो आरोपी ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 87, 64(2), (ड) 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दैहिक शोषण करने की बात स्वीकार की। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button