छत्तीसगढ़
भूपेश बघेल के घर ED की रेड..बाहर समर्थकों का बवाल

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल और बेटे चैतन्य के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। शराब घोटाला को लेकर ये कार्रवाई की जा रही है। उनके भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर आज (सोमवार) सुबह चार गाड़ियों में टीम पहुंची। कार्रवाई के बीच नोट गिनने और सोना जांचने की मशीनें भी मंगाई गई है।
इस बीच ED की कार पर बाहर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। सुरक्षा में लगे जवान भी भागते दिखे। ED के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता अधिकारियों की कार को रोकते भी दिखे। इस बीच उनकी पुलिस से झड़प हुई है। कल कांग्रेस प्रदेशभर में ED की कार्रवाई के विरोध में भाजपा और ईडी का पुतला दहन करेगी।






