छत्तीसगढ़

महिलाओं के बीच चले लात-घूंसे…कपड़े फाड़े, बाल खींचे,VIDEO

रायगढ़ के एक कॉलोनी में साइकिल चलाने और हल्ला करने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान पति अपनी पत्नी और बेटी को पीटने का तरीका बताता रहा। जिससे मां-बेटी ने दूसरे पक्ष की लड़कियों और महिलाओं को जमकर पीटा। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

वहीं दूसरे पक्ष की महिलाओं ने भी लात घूंसे चलाए और महिला के सिर पर ईंट भी मारा। इससे वह गिर गई। बाद में दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

पहले ये तीन तस्वीर देखिए-

बीच-बचाव करने के बजाए पति ने पत्नी और बेटी को पीटने का तरीका बताता रहा।
बीच-बचाव करने के बजाए पति ने पत्नी और बेटी को पीटने का तरीका बताता रहा।
मारपीट में एक पक्ष की महिला जमीन पर गिर पड़ी।
मारपीट में एक पक्ष की महिला जमीन पर गिर पड़ी।
मारपीट के बीच दूसरे पक्ष की महिलाओं ने ईंट से मारा, जिससे महिला बेहोश हो गई।
मारपीट के बीच दूसरे पक्ष की महिलाओं ने ईंट से मारा, जिससे महिला बेहोश हो गई।

ग्रीन सिटी काॅलोनी में रहने वाली जयश्री खेस ने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी शनाया जस्मीन खेस और उसकी दोस्त समृद्धि मठानी काॅलोनी में रहने वाले जगदीश गवेल के घर के पास साइकिल चला रहे थे। तभी जगदीश गवेल की बेटी गाली-गलौज कर उन्हें उस तरफ साइकिल चलाने से मना करने लगी।

इसके बाद दोनों फिर से वहीं साइकिल चला रहे थे, तो जगदीश गवेल और उसकी बेटी दिव्या उनके पास पहुंचे। हल्ला कर रहे हो कहकर जगदीश गवेल ने शनाया के बाल को पकड़कर धक्का मार दिया और उसकी साइकिल को रख लिया।

रात में दो महिला पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

Related Articles

Back to top button