छत्तीसगढ़

जांजगीर-चाम्पा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा

जांजगीर-चाम्पा। जिले में अवैध सट्टा और शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चांपा थाना और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी पकड़े गए, वहीं अवैध शराब बिक्री के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 49.250 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

सट्टा खेलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 1.05 लाख रुपए और मोबाइल जब्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में जिला पुलिस जुआ-सट्टा कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में चांपा थाना और साइबर टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि भाले राय मैदान, चांपा में सोनारिन घाट निवासी विजय कसेर मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा, जहां विजय कसेर (43) और प्रकाश देवांगन (39) को क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया।

बरामद सामग्री:

  • नगद 1,00,500 रुपए
  • 2 मोबाइल फोन (सट्टे के लेन-देन की जानकारी मिली)

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

अवैध शराब कारोबारियों पर भी बड़ी कार्रवाई, 49.250 लीटर महुआ शराब जब्त

अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए भी चांपा थाना पुलिस ने ग्राम कोसमंदा और भैंसा बाजार में छापेमारी की, जहां तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 49.250 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सोहन बसोर (24) – 18 लीटर अवैध महुआ शराब
  2. रामकुमार बसोर (27) – 20.250 लीटर अवैध महुआ शराब
  3. जगन्नाथ सहिस (25) – 11 लीटर अवैध महुआ शराब

बरामद शराब की कुल कीमत: 9,700 रुपए

इन सभी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button